मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर के सालडीह में संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत, हत्या की आशंका A young man died under suspicious circumstances in Adityapur's Saldih, murder suspected

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर के सालडीह में संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत, हत्या की आशंका A young man died under suspicious circumstances in Adityapur's Saldih, murder suspected
आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती में बिजली के खंभे के सहारे झूलते एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान आशियाना बस्ती निवासी बजरंग बिरुआ (22) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक का बस्ती के ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वैसे शव के अवस्था को देखकर लोगों को आत्महत्या किए जाने पर भी शंका हो रही है। युवक का शव जमीन से सटा था और उसके पैर में चप्पल भी पाए गए। आशंका यह भी व्यक्त किया जा रहा है कि अन्यत्र उसकी हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे यहां लाकर बिजली खम्भे के सहारे लटका दिया गया है। बहरहाल, पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन