मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों पर अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने निर्णय Decision to approve ex-gratia grant amount on matters related to various disasters in the meeting of District Level Disaster Management Committee

लेखक: प्रकाशित:
जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों पर अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने निर्णय Decision to approve ex-gratia grant amount on matters related to various disasters in the meeting of District Level Disaster Management Committee
सरायकेला : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत, उप विकास आयुक्त-सह-परियोजना निदेशक, आईटीडीए आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (सरायकेला व चांडिल) तथा सभी अंचलाधिकारीगण उपस्थित थे। इस मौके पर अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार द्वारा जिले में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना (15), वज्रपात (2), पानी में डूबना (5), अतिवृष्टि (37) तथा अग्निकांड (1) से प्रभावित मामलों सहित कुल 61 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न हैं।
सदस्यों द्वारा बिंदुवार चर्चा के उपरांत उपायुक्त ने सभी वैध आवेदनों का सत्यापन शीघ्र कर अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने तथा प्रभावित परिवारों को शीघ्र लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि आपदा से संबंधित सभी मामलों में आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित की जाए, ताकि सहायता राशि का समय पर वितरण किया जा सके। संबंधित सभी विभाग इस कार्य को प्राथमिकता दें।
उपायुक्त ने कहा कि आपदा पीड़ित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध हो, इसके लिए जिला आपदा प्रबंधन से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार पंचायत स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, 'आपदा के समय क्या करें और क्या न करें' विषयक जागरूकता कार्यक्रमों को ग्रामीण क्षेत्रों और विद्यालयों में आयोजित करने का भी उन्होंने निर्देश दिया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन