मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण भूरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर किया निरीक्षण Chakradharpur Railway Division DRM Tarun Bhuria visited and inspected Kandra station

लेखक: प्रकाशित:
चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण भूरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर किया निरीक्षण Chakradharpur Railway Division DRM Tarun Bhuria visited and inspected Kandra station

गम्हरिया : चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने शुक्रवार को कांड्रा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों के साथ वार्ता कर यात्री सुविधाओं की जानकारी लेते हुए स्टेशन को और बेहतर बनाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। कहा कि कांड्रा रेलवे स्टेशन इस मार्ग का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। इसलिए इस स्टेशन के विकास के किए कार्य किए जा रहे हैं। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्टेशन में उपस्थित यात्री भी डीआरएम से मिले। उन्होंने कोरोना से पूर्व कांड्रा में बंद किए गए ट्रेनों के ठहराव को पुनः शुरू कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव बन्द किए जाने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बावत डीआरएम ने कहा कि इस मामले से रेलवे बोर्ड को अवगत करा दिया गया है। बोर्ड का आदेश मिलते ही ट्रेनों का परिचालन और ठहराव शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। सिर्फ रेलवे बोर्ड के आदेश का इंतजार है। ट्रेनों का परिचालन और ठहराव शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन