मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समारोह आयोजित कर आकांक्षी प्रखंड के सफल क्रियान्वयन में सहयोगी कर्मियों को किया गया सम्मानित By organizing a ceremony, the supporting workers were honored for the successful implementation of the aspiring block

लेखक: प्रकाशित:
समारोह आयोजित कर आकांक्षी प्रखंड के सफल क्रियान्वयन में सहयोगी कर्मियों को किया गया सम्मानित By organizing a ceremony, the supporting workers were honored for the successful implementation of the aspiring block
आदित्यपुर : गम्हरिया प्रखंड के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन और प्रधानमंत्री पुरस्कार 2024 के प्रथम पुरस्कार मिलने के उपलक्ष्य में आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में फ्रंटलाइन वर्कर्स सम्मान समारोह-02 का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह उपस्थित थे। उन्होंने गम्हरिया को आकांक्षी प्रखंड घोषित किए जाने के बाद उसके समुचित विकास में लगे सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जलसहिया, एएनएम, स्वास्थ्य सहिया, सीएचओ, पंचायत सचिव, मुखिया और अन्य पदाधिकारी जिनके अथक प्रयासों से प्रखंड में सकारात्मक परिवर्तन संभव हुआ है उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है। इस मौके पर इन कर्मियों को सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी इंडिकेटर्स के आधार पर बेहतर कार्य करने की सलाह दी गई ताकि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के सभी मानकों पर खरा उतर सकें। समारोह  को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इंदौर मॉडल को अपनाने की आवश्यकता है। कहा कि जिस प्रकार स्वच्छता में इंदौर लगातार नंबर वन बन रहा है, उसी प्रकार आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के  क्रियान्वयन को सफलतापूर्वक जारी रखें। इस मौके पर डीडीसी आशीष अग्रवाल, गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुब्रत महतो समेत काफी संख्या में प्रखंड के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्यकर्मी, पंचायत प्रतिनिधि और सरकारी कर्मी उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन