मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राजद कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुबंश बाबू को दी श्रद्धांजलि RJD workers paid tribute to former Union Minister Raghubansh Babu

लेखक: प्रकाशित:
राजद कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुबंश बाबू को दी श्रद्धांजलि RJD workers paid tribute to former Union Minister Raghubansh Babu
गम्हरिया : राजद कैम्प कार्यालय, गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिथिला के लाल सह मनरेगा मैन के नाम से प्रसिद्ध पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित राजद के प्रांतीय महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रधुवंश बाबु सादगी के प्रतीक थे। वे तत्कालीन बिहार में कई  बार मंत्री बने। इसके अलावा केंद्र में भी मंत्री रहे। उन्हें नरेगा की अवधारणा और कार्यान्वयन का श्रेय दिया जाता है। इस मौके पर महिला सेल जिला अध्यक्ष शुशीता बारीक, श्रमिक प्रकोष्ठ महासचिव राज कुमार यादव, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर मालाकार, जिला प्रवक्ता मुकेश झा, राहुल पांडेय, बबीता पांडेय, रामेश्वर सिंह यादव, नगर अध्यक्ष अखिलेश सिंह, श्याम सुंदर साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष गाजू साव, बबलू यादव, मो0 खालिद समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन