मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर आरकेएफएल में पौधारोपण कर अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प On World Environment Day, the officers and employees of RKFL took a pledge to protect the environment by planting trees

लेखक: प्रकाशित:
विश्व पर्यावरण दिवस पर आरकेएफएल में पौधारोपण कर अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प On World Environment Day, the officers and employees of RKFL took a pledge to protect the environment by planting trees
गम्हरिया : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट एक में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कंपनी परिसर समेत आसपास के क्षेत्रों में करीब एक सौ फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही, कर्मचारियों व आमलोगों के बीच पौधा वितरण भी किया गया। इस मौके पर कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस मौके पर प्लांट हेड एम0 बालामुरली, एचआर हेड रिंटू मुखर्जी, मैनक गुप्ता, सेफ्टी ऑफिसर चितरंजन सिंह, सीएन बंधोपाध्याय, हर्षल कुमार, अरविंद सिंह, राजीव पटेल, निरंजन मिश्रा, सतीश महतो समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 

इसी प्रकार, प्लांट पांच में भी कर्मचारियों व अधिकारियों ने पौधारोपण कर इसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी भूपेंद्र लोधी ने कहा कि रामकृष्णा फोर्जिंग अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु सदैव तत्पर रहती है। इस प्रकार के वृक्षारोपण कार्यक्रम भविष्य में भी कंपनी द्वारा निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस मौके पर कंपनी के सुरक्षा अधिकारी नवीन सिन्हा, आदित्य प्रकाश, गोपाल सिंहदेव, केएन देव, राकेश सिंह, रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन