मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आओ मिलकर संवारें धरती- रामचंद्र पासवान Let us together beautify the earth- Ramchandra Paswan

लेखक: प्रकाशित:
आओ मिलकर संवारें धरती- रामचंद्र पासवान Let us together beautify the earth- Ramchandra Paswan
जमशेदपुर:  पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक व प्रेरित करने के उद्देश्य से गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएनवीएस एवं निर्माण स्वावलम्बी सहयोग समिति के तत्वावधान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इसके तहत आदित्यपुर में सेंट्रल पब्लिक स्कूल, प्रभात पार्क के निकट सड़क किनारे 25 फलदार एवं फूल के पौधे लगाए गए। बताया गया है कि आनेवाले दिनों में समिति द्वारा और करीब 125 छायादार पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रामचंद्र पासवान ने कहा कि हरियाली से मित्रता करके ही हम धरा को हरा-भरा रख सकते हैंं। समिति के महासचिव प्रमोद गुप्ता ने कहा कि गलत तरीके से प्राकृतिक संसाधनों का दोहन से पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है। ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन इसका मुख्य कारण है। इसे रोकने के लिए और सरल जीवन जीने के लिए जरूरी घटकों को प्रभावित होने से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना जरूरी है। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रुप से अध्यक्ष रामचंद्र पासवान, उपाध्यक्ष एसडी प्रसाद, महासचिव प्रमोद गुप्ता, संयोजक सह झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव विनोद कुमार चौधरी, जवाहर लाल सिंह, उमेश दुबे, विश्व मोहन कुमार, बिपिन शुक्ला, पीयूष नागेलिया, चंदन कुमार कपूर , डॉ0 अखौरी, विकास सिंह, आरपी राही, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अध्यापिका संध्या प्रधान, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, रंजीत दास आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षाविद् एसडी प्रसाद ने किया। उन्होंने पेड़ लगाओ, जीवन पाओ, शुद्ध हवा का सुख उठाओ। हरियाली से मित्रता कर लो, धरा को फिर से हरा-भरा करने पर बल दिया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन