मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सामाजिक संस्था अस्तित्व द्वारा विभिन्न स्थानों पर चलाया गया पौधारोपण कार्यक्रम Plantation program organized at various places by social organization Astitva

लेखक: प्रकाशित:
सामाजिक संस्था अस्तित्व द्वारा विभिन्न स्थानों पर चलाया गया पौधारोपण कार्यक्रम Plantation program organized at various places by social organization Astitva
जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था अस्तित्व की ओर से कई स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर बर्मामाइंस स्थित बीपीएम प्लस टू मिडिल सह हाई स्कूल में अस्तित्व की जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे एवं गंगाधर पांडे की देखरेख में पौधारोपण किया गया।बताया गया है कि अस्तित्व एक सामाजिक संस्था है जिसके द्वारा सदैव ही लोगों को जागरूक किया जाता है। पर्यावरण दिवस पर लोगों को जागरुक करना और पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना बहुत ही उत्साहवर्धक कार्य होता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव, जदयू के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव व जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव उपस्थित थे। उन्होंने भी पौधा लगाकर पर्यावरण के प्रति अपना प्रेम दिखाया। अस्तित्व की संस्थापिका मीरा तिवारी ने बताया कि हर वर्ष इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर यथा- सरकारी स्कूल, थाना परिसर, पार्क, मंदिर, गैर सरकारी स्कूल, कंपनियां आदि स्थानों पर पौधारोपण किया जाता रहा है। कहा कि आजकल लोग पर्यावरण से दूर हो रहे हैं। पेड़ों को काटकर इस्तेमाल करते हैं जिस कारण धरती पर ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम हो रही है। इस स्थिति में हम लोग पेड़ लगाकर अपने आने वाली पीढ़ी को प्रोत्साहित करते हैं ताकि उनका भी पर्यावरण की तरफ रुझान बढ़ सके। जिला अध्यक्ष अर्चिता अन्नू चौबे ने कहा कि आजकल बच्चे बाहरी दुनिया से मतलब कम करके मोबाइल फोन में ज्यादा समय व्यतीत करते हैं। ऐसी स्थिति में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का अभियान चलाकर उन्हें प्रोत्साहित करना बहुत जरूरी है। इसलिए संस्था हर वर्ष पर्यावरण दिवस पर इस तरह के कार्यक्रमों को बृहद रूप से करती है। स्कूल के अलावा ईस्ट प्लांट बस्ती में कर्मकांड स्थल और यज्ञ स्थल पर आंवला, आम, नीम, जामुन,सीता अशोक, कंचनजंगा आदि जैसे करीब एक सौ फलदार एवं छायादार लगभग पौधे लगाए गए। इस अवसर पर टीआरएफ लेबर यूनियन के महासचिव अंजनी कुमार, अमृता तिवारी, निशी सिन्हा, बिंदु देवी, ममता चौबे, ममता यादव, निशा सिंह, दिव्या कुमारी, सृजन चौबे, समृद्धि, गगन सिंह,, मनकेश्वर चौबे, अभिमन्यु कुमार, महेश राव, बबलू सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन