मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसिल ने आदिवासी छात्र-छात्राओं को छह महीने का दिलाया कंप्यूटर प्रशिक्षण, दिए गए प्रमाण पत्र USIL provided six months of computer training to tribal students and provided them certificates

लेखक: प्रकाशित:
यूसिल ने आदिवासी छात्र-छात्राओं को छह महीने का दिलाया कंप्यूटर प्रशिक्षण, दिए गए प्रमाण पत्र USIL provided six months of computer training to tribal students and provided them certificates
जादूगोड़ा : यूसिल की  तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन की ओर से क्षेत्र के प्रभावित गांव के 40 आदिवासी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन को लेकर छह माह का कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिलाया गया जिसका मंगलवार समापन हुआ। इस मौके पर तूरामडीह सामुदायिक भवन में एक समारोह आयोजित कर प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने कहा कि यहां  बीते 15 सालों से कौशल विकास के तहत प्रति बैच 40 बच्चों के बीच  यूसिल की ओर से जर्नर प्रतियोगिता, इंग्लिश क्लास , रीजनिंग, गणित, विज्ञान व टैली,  इंटरनेट, स्पोकिंग इंग्लिश, कैरियर काउसीलिंग, सामान्य ज्ञान समेत  रेलवे, बैंकिंग तथा राज्य स्तरीय अन्य जरूरी विषयों के कोर्स का प्रशिक्षण दिलाया गया ताकि प्रतियोगिता परीक्षा में वे सफल हो सके। समापन के मौके पर कम्पनी के अपर प्रबंधक गिरीश गुप्ता, सीएसआर संयोजक जितेश कुमार द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त सभी बच्चों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी  गिरीश गुप्ता, सीएसआर संयोजक जितेश कुमार,  सनसाइन इंफोसिस के निदेशक महेश कांवटिया, अरुण नायक, प्रशिक्षक दशरथ टुडू, राहुल दास, कंप्यूटर प्रशिक्षक महेश कांवटिया, पिंटू कुमार, दुर्गा प्रसाद दास आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन