मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है वाणी विद्या मंदिर की 12वीं साइंस टॉपर अनिमा गोराई Vani Vidya Mandir's 12th Science topper Anima Gorai wants to serve the country by becoming an IAS

लेखक: प्रकाशित:
आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है वाणी विद्या मंदिर की 12वीं साइंस टॉपर अनिमा गोराई Vani Vidya Mandir's 12th Science topper Anima Gorai wants to serve the country by becoming an IAS
गम्हरिया : वाणी विद्या मंदिर गम्हरिया की जैक बोर्ड की 12वीं साइंस टॉपर अनिमा गोराई आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। उसने इस वर्ष घोषित 12वीं की परीक्षा परिणाम में 83.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। गम्हरिया के स्टेशन रोड निवासी उसके पिता करमू गोराई व्यवसायी हैं जबकि माता रेवती गोराई गृह पत्नी हैं। उन्होंने अपने पुत्री की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शुरु से ही अनिमा को पढ़ाई से लगाव रहा है और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होती आई है। अनिमा ने बताया कि आगे वह स्नातक करके यूपीएससी की परीक्षा देना चाहती है। इसके लिए उसने अभी से ही तैयारी प्रारम्भ कर दिया है। अपनी इस सफलता का श्रेय उसने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन