मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वीणापानी विद्या मंदिर के छात्रों ने टीएसआरडी कार्यालय में किया शैक्षणिक भ्रमण Students of Veenapani Vidya Mandir made an educational visit to TSRD office

लेखक: प्रकाशित:
वीणापानी विद्या मंदिर के छात्रों ने टीएसआरडी कार्यालय में किया शैक्षणिक भ्रमण Students of Veenapani Vidya Mandir made an educational visit to TSRD office
पटमदा : पटमदा प्रखंड के कटीन स्थित वीणापानी विद्या मंदिर के छात्रों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने माचा स्थित टीएसआरडी के कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट कार्यालय की रूपाली बक्शी ने विद्यालय के छात्र- छात्राओं के बीच पर्यावरण संरक्षण, शारीरिक पोषण, सामाजिक कार्य, किताबी ज्ञान के बाहर मिलने वाली शैक्षणिक महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। शैक्षणिक भ्रमण में पहुंचे वीणा पानी विद्या मंदिर के छात्रों को समय का महत्व बताते के लिए एक दिवाल घड़ी टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट की तरफ उपहार स्वरूप भेंट किया गया। विद्यालय के निदेशक विश्वनाथ त्रिपाठी ने बताया कि छात्र छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ वास्तविक जीवन के सभी प्रकार के क्रियाकलापों की जानकारी देने की कोशिश की जा रहा हैं। इस दौरान वीणा पानी विद्या मंदिर के निदेशक विश्वनाथ त्रिपाठी, विशेष अतिथि कौशिक मिश्रा, शिक्षक अमिताभ त्रिपाठी, मुनमुन, रीता, अनिमेष, अमित, पुष्पा, प्रियंका, नीरज, आशीष, त्रिदेव, विष्णु, अंकिता, कमल, राकेश, गणपति, सिद्धार्थ, शेखर, आयुष्मान, मोनिका, अनीषा सीमा, राजेन आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन