मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हत्या कर शव को गांजिया में फेंके जाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुराने विवाद में कई गई थी हत्या Three accused arrested in case of murder and throwing dead body in Ganjaiya, many were murdered in old dispute

लेखक: प्रकाशित:
हत्या कर शव को गांजिया में फेंके जाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुराने विवाद में कई गई थी हत्या Three accused arrested in case of murder and throwing dead body in Ganjaiya, many were murdered in old dispute
गम्हरिया : बीते 15 मई को गांजिया के समीप बांसलिकोचा जाने वाले रास्ते मे हत्या कर शव फेंके जाने का खुलासा करते हुए गम्हरिया पुलिस ने कांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का खुलासा करते हुए सरायकेला एसडीपीओ समीर सवैया  ने बताया कि बीते 15 मई को गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजिया के पास बांसलिकोचा जाने वाले रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को बरामद हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया था। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि व्यक्ति की हत्या की गई है। मृतक की पहचान सीनी ओपी अंतर्गत मुरुप गांव निवासी देवानंद प्रधान (27) के रूप में की गई। उंक्त मामले का अनुसंधान करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शरद महतो, प्रवीण प्रधान और विष्णु प्रधान शामिल है। हालांकि उंक्त हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।

एसडीपीओ ने बताया की हत्या का कारण मृतक के साथ पुराना विवाद बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक मारुति कार, मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद किया है जिसे ज़ब्त कर लिया गया है। आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर गठित किए गए छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावा गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार, सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार, एसआई सुनील कुमार सिंह, अभय कुमार, बुधन सिंह बोदरा समेत कई पुलिस के जवान शामिल थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन