मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विद्युत एसडीओ से वार्ड दो और तीन में बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग Demand to fix electricity supply in wards two and three from Electricity SDO

लेखक: प्रकाशित:
विद्युत एसडीओ से वार्ड दो और तीन में बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग Demand to fix electricity supply in wards two and three from Electricity SDO
गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 3 की निवर्तमान पार्षद पिंकी चौधरी और झामुमो नेता बंकिम चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा विद्युत विभाग के एसडीओ से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। उंक्त ज्ञापन के माध्यम से वार्ड दो और तीन के जमालपुर व धीराजगंज क्षेत्र में यथाशीघ्र बिजली दुरुस्त करने की मांग की गई है। साथ ही, बस्ती में  विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए दस पोल और लगाने की मांग की गई। एसडीओ ने पार्षद को अति शीघ्र उंक्त क्षेत्र में विद्युत पोल लगाने व बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में शंभू कर्मकार, लालमुनि प्रजापति, शारदा पाण्डेय, उत्पल चौधरी, सागर पलुई आदि शामिल थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन