मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

संगठन सृजन अभियान के तहत कालिकापुर पहुंची कांग्रेस पार्टी, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं Congress party reached Kalikapur under the organization creation campaign, listened to the problems of the villagers

लेखक: प्रकाशित:
संगठन सृजन अभियान के तहत कालिकापुर पहुंची कांग्रेस पार्टी, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं Congress party reached Kalikapur under the organization creation campaign, listened to the problems of the villagers

जादूगोड़ा : बारिश व कीचड़ भरे रास्ते में संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को संध्या समय कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे कालिकापुर गांव पहुंचे। वहां उन्होंने झारखंड सरकार की चल रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान महिलाओं ने जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे को महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य व किसानों के हालात की जानकारी दी जिसका प्रखंड स्तर पर समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे केंद्र की विफलताओं पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संविधान का गला घोट रही है। आरक्षण खत्म करने पर तुली है।उन्होंने कहा कि आने वाला दिन कांग्रेस का होगा। इस सभा में जयराम हांसदा, पोटका पर्यवेक्षक विमल यादव, सुबोध सिंह सरदार, प्रखण्ड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी, संजय पात्रो, गुरुचरण सिंह, भरत गोप, मधुसूदन कैवर्त, लालटू दास, साजन महाली समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन