मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच ने पौधारोपण एवं पौधा वितरण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस Swadeshi Jagran Manch celebrated World Environment Day by planting and distributing saplings

लेखक: प्रकाशित:
स्वदेशी जागरण मंच ने पौधारोपण एवं पौधा वितरण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस Swadeshi Jagran Manch celebrated World Environment Day by planting and distributing saplings
गम्हरिया : स्वदेशी जागरण मंच के सरायकेला खरसावां जिला पर्यावरण प्रमुख रश्मि साहू के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बुरूडीह पंचायत के सुधापुर गांव में ग्रामोंनयन मिशन स्कूल के विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता, पर्यावरण जागरूकता, पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों ने विश्व का मानचित्र बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही, पर्यावरण विषय पर कई बच्चों द्वारा निबंध पाठ भी सुनाया गया। इस मौके पर मंच के पदाधिकारियों द्वारा चित्रकला व निबंध में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही, प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विभाग संयोजक राजकुमार शाह, जिला संयोजक अजीत सिंह, विभाग पत्रिका प्रमुख रमेश कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत मंडल, शिक्षिका सपना कुमारी, सीमा महतो, मंच के सदस्य विवेक कुमार, बाबूराम मार्डी, हरिशंकर शाह, अर्पित यादव, राजन साव, राहुल सिंह, अभिषेक मिश्रा, हिमांशु कुमार आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन