मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आधुनिक पावर ने साइकिल रैली व पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश Adhunik Power gave the message of environmental protection by conducting cycle rally and plantation

लेखक: प्रकाशित:
आधुनिक पावर ने साइकिल रैली व पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश Adhunik Power gave the message of environmental protection by conducting cycle rally and plantation
★100 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट की स्थापना पर गंभीरता से हो रहा विचार- निर्मल अग्रवाल
गम्हरिया : जिले के पदमपुर स्थित विद्युत उत्पादक कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड में गुरुवार को 53वें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर साइकिल रैली, फलदार पौधों का रोपण समेत कई प्रतियोगिताएं और जागरूकता भाषण आयोजित किए गए जिसमें कंपनी के कर्मचारी, अधिकारी और काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद  जमशेदपुर के क्षेत्रीय पदाधिकारी राम प्रवेश कुमार के अलावा सहायक पर्यावरण अभियंता प्रेम शंकर गुप्ता, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता मनीष कुमार व आफ़ताब आलम, सहायक वैज्ञानिक पदाधिकारी सुनीता कुमारी, सुहेल अख्तर खान, महेंद्र चौधरी आदि भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अपने संबोधन में राम प्रवेश कुमार ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार अब समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण के हित में जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की। 
कंपनी के निदेशक निर्मल कुमार अग्रवाल ने पौधारोपण के बाद घोषणा की कि एपीएनआरएल अब 100 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट की स्थापना पर उन्नत स्तर पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल झारखंड बल्कि समूचे भारत के लिए 'ग्रीनर इंडिया' की दिशा में एक ठोस कदम होगी। इस मौके पर कंपनी के सीईओ अरुण कुमार मिश्रा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा किसी चमत्कार से नहीं, बल्कि हमारे ठोस और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर बल दिया। इससे पूर्व पर्यावरण विभाग के कमलेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी जरुरी जानकारियां कर्मचारियों संग साझा कीं। इस मौके पर एपीएनआरएल के पर्यावरण विभाग की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली की शुरुआत सीईओ अरुण कुमार मिश्रा ने झंडी दिखाकर की और स्वयं भी नारे लगाते हुए प्रतिभागियों के साथ शामिल हुए। यह रैली करीब 5 किलोमीटर तक निकाली गई, जिसमें 'स्वस्थ पर्यावरण – सुरक्षित जीवन' जैसे नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इसके अलावा पोस्टर, रंग भरो, स्लोगन व कलाचित्र प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन मानव संसाधन विभाग प्रमुख अनिल कुमार सोनी ने किया, जबकि मंच संचालन पर्यावरण विभाग प्रमुख कमलेश कुमार झा ने निभाया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन