मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग ने अवैध बालू के साथ दो हाइवा और एक ट्रैक्टर किया जब्त On the instructions of the Deputy Commissioner, the Mining Department seized two Hiva and a tractor along with illegal sand

लेखक: प्रकाशित:

चांडिल : सरायकेला खरसावां जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर खनन विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के नेतृत्व में चौका थाना अंतर्गत विभिन्न स्थानों में अवैध बालू भंडारण व परिवहन को लेकर मिले शिकायत के आलोक में औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू परिवहन करते हुए दो हाईवा एवं एक ट्रैक्टर को जब्त किया। विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल में खान निरीक्षक समीर कुमार ओझा एवं खनन विभाग की टीम शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन