मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आसनबनी रेलवे स्टेशन के अंडरपास में कई फीट भरा पानी, आवागमन ठप्प, खतरे को लेकर अंडर पास किया गया बंद Several feet of water filled in the underpass of Asanbani railway station, traffic came to a standstill, the underpass was closed due to danger

लेखक: प्रकाशित:

जादूगोड़ा : करोड़ो रूपये की लागत से बनी आसनबनी रेलवे स्टेशन का अंडरपास घटिया निर्माण को लेकर पहली बरसात में ही कई फीट पानी से भर गया। इससे आसनबनी व उसके आसपास के ग्रामीणों का आवागमन ठप्प पड़ गया है। इधर संभावित खतरे को भांपते हुए रेलवे ने अंडरपास पुलिया को बंद कर दिया है और पानी की निकासी शुरू कर दिया है। इस बाबत क्षेत्र के ग्रामीण मनींद्र नाथ महतो कहते हैं कि लुट की नियत से यह अंडरपास पुलिया का निर्माण किया गया। घटिया निर्माण की वजह उद्घाटन से पूर्व से ही अंडरपास पुलिया कई जगह रिस रहा है और पानी पुलिया में जलभराव हो रहा है जिससे पुलिया खतरनाक  बन गया है। उन्होंने इसकी न्यायिक जांच की मांग की है ताकि घटिया निर्माण का खुलासा हो सके। उन्होंने रेलवे से राखा माइंस रेलवे स्टेशन की तर्ज पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग उठाई है ताकि आम जनता को फायदा हो सके।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन