मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जेवियर स्कूल में 11वां अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का हुआ आयोजन 11th International Yoga Day was organized at Xavier School

लेखक: प्रकाशित:
जेवियर स्कूल में 11वां अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का हुआ आयोजन 11th International Yoga Day was organized at Xavier School

गम्हरिया : जेवियर स्कूल गम्हरिया में 11वां अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय की योग प्रशिक्षका तूलिका धारा कोले ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के योग करने का अभ्यास कराया। इसमें बच्चों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया और समाज को योग से निरोग रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। विद्यालय के एनसीसी के 40 कैडेट्स ने भी इस सत्र का लाभ उठाया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन पुथेनपुरा एस.जे ने कहा कि योग करने से हमारा तन ही नहीं मन भी स्वस्थ रहता है। योगा हमें सिर्फ आज के दिन में ही नहीं बल्कि अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए, जिससे हम किसी भी तरह के गंभीर रोग को पराजित कर सकते हैं और अपने पढ़ाई के साथ अन्य कार्य में ध्यान लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज हम लोग अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मना रहे हैं और हम भारतीय गौरवान्वित महसूस करते हैं क्योंकि योग की शुरुवात सदियों पहले हमारे भारत से ही हुई थी और आज योग दिवस का आयोजन पूरे विश्व में किया जा रहा हैं। इस साल के योग दिवस का थीम "एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग" हैं। इस कार्यक्रम में विद्यालय के उप-प्रधानाचार्या सिस्टर निवेदिता, सिस्टर सबिता, प्रशासक ब्रदर अमलराज, खेल शिक्षक विकास कुमार सिंह, सुजीत रजक, सुनीता मांझी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन