मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डीसी को ज्ञापन सौंप आरडी रबड़ के मजदूरों की समस्याओं तथा टायो कॉलोनी के जर्जर फ्लैटों से कराया गया अवगत A memorandum was handed to the DC and he was made aware of the problems of the workers of RD Rubber and the dilapidated flats of Toyo Colony

लेखक: प्रकाशित:
डीसी को ज्ञापन सौंप आरडी रबड़ के मजदूरों की समस्याओं तथा टायो कॉलोनी के जर्जर फ्लैटों से कराया गया अवगत A memorandum was handed to the DC and he was made aware of the problems of the workers of RD Rubber and the dilapidated flats of Toyo Colony
गम्हरिया : जिला समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान मज़दूर नेता अजय शर्मा के नेतृत्व में जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित भारत रबर रिक्लेम रिफ्रैक्ट्रीज द्वारा श्रम कानून का उल्लंघन करने तथा कार्यरत कर्मियों को निर्धारित वेतन नहीं देने की शिकायत करते हुए अविलम्ब समुचित कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान बताया गया कि उंक्त कंपनी प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को ना तो समय पर वेतन दिया जाता है और ना ही किसी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इससे वहां के मजदूर खुद को शोषित महसूस कर रहे हैं। इससे उनकी स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। ज्ञापन के माध्यम से गम्हरिया स्थित टायो कॉलोनी में टाटा स्टील के क्वार्टरों की जर्जर स्थिति से भी उपायुक्त को अवगत कराया गया। बताया गया कि उन क्वार्टरों की मरम्मत व सफाई नहीं किए जाने से वह जर्जर होती जा रही है जिससे कभी भी बड़ी घटना होने की संभावना बनी रहती है। डीसी से इस मामले में भी प्रबंधन को जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत व सफाई करने का निर्देश देने की मांग की गई। इस दौरान शैलेश तिवारी व कई अन्य पूर्व टायोकर्मी भी मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन