मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सुश्री रीना हांसदा ने जिले में 19वें उप विकास आयुक्त के रूप में किया पदभार ग्रहण Ms. Reena Hansda took charge as the 19th Deputy Development Commissioner in the district

लेखक: प्रकाशित:
सुश्री रीना हांसदा ने जिले में 19वें उप विकास आयुक्त के रूप में किया पदभार ग्रहण Ms. Reena Hansda took charge as the 19th Deputy Development Commissioner in the district



सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के 19वें उप विकास आयुक्त के रूप में शुक्रवार को सुश्री रीना हांसदा ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उप विकास आयुक्त आशीष कुमार अग्रवाल से औपचारिक रूप से कार्यभार प्राप्त किया। पदभार ग्रहण के पश्चात नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त सुश्री हांसदा ने कहा कि वह जिले को सतत विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु पूर्ण निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाएगी। तत्पश्चात, उन्होंने कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और सभी को सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए डॉ0 अजय तिर्की समेत अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन