मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत गम्हरिया के बुरुडीह पंचायत में शिविर आयोजित Camp organized in Burudih Panchayat of Gamharia under Dharti Aaba Tribal Village Development Campaign

लेखक: प्रकाशित:
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत गम्हरिया के बुरुडीह पंचायत में शिविर आयोजित Camp organized in Burudih Panchayat of Gamharia under Dharti Aaba Tribal Village Development Campaign
गम्हरिया : धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बुधवार को गम्हरिया प्रखंड के बुरुडीह पंचायत सचिवालय में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन मुख्य रूप से उपस्थित बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी और मुखिया संगीता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय बहुल ग्रामों में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना, पात्र लाभुकों की पहचान कर त्वरित सेवा प्रदान करना तथा सेवा संतृप्ति सुनिश्चित करना है। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को पीएम जनमन, आयुष्मान भारत, वन अधिकार अधिनियम, पेंशन योजनाएं, मनरेगा, जल जीवन मिशन, जनधन योजना, राशन कार्ड, पीएम विश्वकर्मा योजना आदि के बावत जानकारी दी। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। शिविर में बीडीओ ने उपस्थित लाभुकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ प्राप्ति की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्हें समुदाय के अन्य पात्र सदस्यों को भी इन योजनाओं से जोड़ने को प्रेरित किया गया। इस मौके पर जेएसएलपीएस की ओर से 12.25 लाख रुपए की परिसंपति का वितरण किया गया। इसमें दो समूहों को बैंक लिंकेज के तहत छह-छह लाख व फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान के तहत 25 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं की गोद भराई और शिशुओं का अन्नप्राशन्न भी कराया गया। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंचानन साहु,बीपीआरओ सुनील चौधरी,  पूर्व मुखिया सोखेन हेंब्रम समेत कई प्रखंडकर्मी व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन