मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ट्रक और बोलेरो की टक्कर में बाराती से लौट रहे नौ लोगों की मौत Nine people returning from a baraati died in a collision between a truck and a Bolero

लेखक: प्रकाशित:
ट्रक और बोलेरो की टक्कर में बाराती से लौट रहे नौ लोगों की मौत Nine people returning from a baraati died in a collision between a truck and a Bolero
सरायकेला : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिलांतर्गत बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामसोल गांव के समीप एनएच 18 पर शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे हुई भीषण सड़क दुर्घटना में चालक समेत नौ लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरे के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लाकड़ी टोला तिलाईटांड़ निवासी स्वपन महतो (30), शशांक महतो (35), बृहस्पति महतो (34), अजय महतो (35), विजय महतो (40), गुरुपद महतो (40), कृष्णपद महतो (38), मुडू निवासी चालक दीपक महतो (30) रघुनाथपुर निवासी चंद्रमोहन महतो (50) आदि शामिल है। बताया गया है कि सभी लोग ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चिरूगोड़ा गांव से बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के अदाबना गांव बाराती गए थे। वहां से बोलेरो से लौटने के क्रम में बलरामपुर की ओर से आ रहे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। घटना की सूचना पाकर नीमडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। उंक्त भीषण घटना के बाद तिलाईटांड़ गांव में मातम पसरा है। घटना की सूचना पाकर पूर्व मुखिया शिवराम मुदी, गंगाधर महतो, अनिल महतो, रोहिन महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण बलरामपुर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन