मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में शिविर लगाकर किया गया योगाभ्यास On International Yoga Day, yoga camps were organised in various offices and educational institutions

लेखक: प्रकाशित:
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में शिविर लगाकर किया गया योगाभ्यास On International Yoga Day, yoga camps were organised in various offices and educational institutions
गम्हरिया : ग्यारहवीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कांड्रा, गम्हरिया व आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों व संस्थानों में शिविरों का आयोजन कर लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान प्रखंड परिसर में बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी, सीओ कुमार अरविंद बेदिया, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, बीपीआरओ सुनील चौधरी  समेत सभी प्रखण्ड व अंचलकर्मियों ने योगाभ्यास कर अपने दिनचर्या मे प्रतिदिन इसे शामिल करने का संकल्प लिया। एसटीआर उवि संजय में मेरा युवा भारत के योग गुरु डॉ0 दिग्विजय भारत ने बच्चों व शिक्षकों को योगाभ्यास कराया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेन्द्रनाथ महतो समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे।

आईडीटीआर में संस्थान व जमशेदपुर वुमेन्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर एमडी आनंद दयाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मष्तिष्क का वास होता है। स्वस्थ रहकर ही हम अपने परिवार, समाज व राष्ट्र का विकास कर सकते हैं। इसके लिए प्रतिदिन योगाभ्यास करना जरूरी है। नव ज्योति विद्या मंदिर में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर सचिव संजीव श्रीवास्तव, प्राचार्य अनामिका श्रीवास्तव, उप प्राचार्या वंदना सिंह समेत कई अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे शामिल हुए।

छोटा गम्हरिया स्थित एसएस प्लस टू उवि में प्रधानाध्यापक मिठाई लाल यादव के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास सिखाए गए।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन