मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गिरिडीह के डुमरी प्रखण्ड के पंचायत सचिव सुखलाल महतो की मृत्यु पर पोटका में शोक सभा आयोजित A condolence meeting was organised in Potka on the death of Sukhlal Mahato, Panchayat Secretary of Dumri block of Giridih

लेखक: प्रकाशित:

जादूगोड़ा : गिरिडीह के डुमरी प्रखण्ड के पंचायत सचिव सुखलाल महतो की मृत्यु पर पूरे राज्य में कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उनके निधन पर पोटका प्रखण्ड कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उपस्थित झारखंड प्रदेश पंचायत संघ के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह के डुमरी प्रखण्ड के पंचायत सचिव सुखलाल महतो को  बीडीओ, बीसी (आवास), रोजगार सेवक व मुखिया पति ने इतना प्रताड़ित किया कि प्रखण्ड कार्यालय में ही उसने कीटनाशक दवा खाकर  आत्म हत्या कर ली व बीते 15 जून को रांची रिम्स अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उन्होंने इस घटना की न्यायिक जांच कर कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग झारखंड सरकार से की है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन