मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आईडीटीआर के शिविर में 106 यूनिट रक्त संग्रहित 106 units of blood collected in IDTR camp

लेखक: प्रकाशित:
आईडीटीआर के शिविर में 106 यूनिट रक्त संग्रहित 106 units of blood collected in IDTR camp
गम्हरिया : आईडीटीआर जमशेदपुर में वीबीडीए एवं ब्लड बैंक जमशेदपुर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 106 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से आईडीटीआर के एमडी आनंद दयाल उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है। कहा कि रक्त किसी कंपनी में नही बनाया जा सकता। दान के माध्यम से ही रक्त की कमी को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों में आईडीटीआर हमेशा से अपनी भूमिका निभाता आया है। शिविर का संचालन सुमित सिंह ने किया। इस मौके पर वीबीडीए की ओर से विश्वकर्मा, सुदीप बेरा, गौरी मुखर्जी, सिमान, अशोक महतो, ब्लड बैंक के अभिषेक, रवि, विशाल, समीरन, श्रीदीप, हीरा, सलीम तथा डॉ0 अंजली उपस्थित थे। इसके सफल आयोजन में आईडीटीआर के सुधांशु, मुस्कान, दीया, परशुराम, अंश, आकाश, सुमित, मोहिनी, आकांक्षा समेत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका रही।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन