मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया के गोप होटल से 1400 नकद समेत सीसीटीवी कैमरा सेट की चोरी CCTV camera set along with Rs 1400 cash stolen from Gop Hotel in Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया के गोप होटल से 1400 नकद समेत सीसीटीवी कैमरा सेट की चोरी CCTV camera set along with Rs 1400 cash stolen from Gop Hotel in Gamharia
गम्हरिया : बीते मंगलवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केपीएस के सामने आर्का जैन कॉलेज मोड़ स्थित गोप होटल के टीन का छत तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों द्वारा उक्त दुकान के गल्ले में रखे करीब 14 हजार नकद और वहां लगे सीसीटीवी कैमरा सेट चुरा लिए गए। होटल संचालक सनातन गोप बुधवार की सुबह जब पहुंचे तो गल्ले का ताला टूटा हुआ तथा उसमें रखे रुपए गायब पाया। सीसीटीवी खोजने पर उसे भी गायब पाया। तत्पश्चात, उन्होंने इसकी सूचना गम्हरिया थाना को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस की टीम द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ कर होटल की जांच की। इस बावत होटल संचालक द्वारा गम्हरिया थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया है कि इससे पहले भी होटल में दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन अब तक उंक्त मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन