मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी में चोरी करते 9 चोर गिरफ्तार, कई सामान बरामद 9 thieves arrested while stealing from a company in industrial area, many items recovered

लेखक: प्रकाशित:
औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी में चोरी करते 9 चोर गिरफ्तार, कई सामान बरामद 9 thieves arrested while stealing from a company in industrial area, many items recovered
गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया की एक कंपनी में चोरी करते 9 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए चोरों में क्षेत्र का शातिर चोर गम्हरिया के बोलाईडीह निवासी गणेश प्रामाणिक ऊर्फ पेटू प्रमाणिक, छोटा गम्हरिया के वाणी विद्या मंदिर के समीप के निवासी गुरु प्रमाणिक, गम्हरिया के बलरामपुर एनकेएस फील्ड निवासी दीपक ठाकुर उर्फ रिशु व विशाल कुमार, बोलाईडीह रोड नम्बर दो निवासी राजेश महापात्र उर्फ राजू बन्ना, बलरामपुर रोड नम्बर 6 निवासी विजय दास, वर्मामाइंस थाना क्षेत्र के भक्तिनगर निवासी मुकेश चक्रवर्ती, कैरेज कॉलोनी निवासी मो0 सलमान खान और वर्मामाइंस बीपीएम स्कूल के समीप का निवासी दिनेश सिंह शामिल है। गम्हरिया पुलिस ने उनके पास से एक बोलेरो (संख्या- जेएच05सीएम/6396), एक पियागो (संख्या- जेएच 05सीके/9230), करीब 50 किलो अलमुनियम का स्क्रैप, 25 किलो तांबे का तार, तार काटने वाला लोहे का कटर और जूट का रस्सा बरामद किया है। इस बावत जानकारी देते हुए सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि लगातार औद्योगिक क्षेत्र में हो रहे चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं गुप्त सूचना पर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर टीम द्वारा छापेमारी कर सभी चोरों को दबोच लिया गया। उंक्त टीम में एसडीपीओ के साथ गम्हरिया थाना के पुअनि सुनील कुमार सिंह, अभय कुमार, बुधन सिंह बोदरा, सअनि सीताराम सिंह पाहन, श्रवण कुमार सिंह समेत गम्हरिया थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। एसडीपीओ ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन