मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राज्यव्यापी नशा उन्मूलन अभियान के तहत जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना As part of the state-wide anti-drug campaign, the Deputy Commissioner flagged off the awareness chariot

लेखक: प्रकाशित:
राज्यव्यापी नशा उन्मूलन अभियान के तहत जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना As part of the state-wide anti-drug campaign, the Deputy Commissioner flagged off the awareness chariot
सरायकेला : राज्यव्यापी नशा उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है,जो युवाओं को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुँचा रही है। उन्होंने कहा कि नशे पर नियंत्रण हेतु हमें स्वयं जागरूक रहना होगा और दूसरों को भी जागरूक करना होगा। यह प्रयास ही जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल साबित होगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 10 जून से 26 जून तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण करेगा और नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति आमजन को जागरूक करेगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यक्रम जैसे कार्यशालाएं, पर्यटन स्थलों पर जागरूकता गतिविधियाँ तथा पंचायत स्तरीय चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा। उपायुक्त ने युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संगठनों तथा समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील किया। इस अवसर पर अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी अपर्णा सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सत्येंद्र महतो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अनिल टुड्डू, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी शोभा उपाध्याय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन