मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

'द वारियर्स ऑफ कोल्हान' द्वारा पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी सह पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित 'The Warriors of Kolhan' organised an environmental awareness seminar cum tree distribution programme

लेखक: प्रकाशित:
'द वारियर्स ऑफ कोल्हान' द्वारा पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी सह पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित 'The Warriors of Kolhan' organised an environmental awareness seminar cum tree distribution programme
आदित्यपुर : पूर्व सैनिकों की संस्था 'द वारियर्स ऑफ कोल्हान' के द्वारा आदित्यपुर स्थित कुलुपटंगा स्कूल मैदान में पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित कर्नल डॉ0 अरूप रतन बसु ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन भर हम सभी वृक्ष से प्राप्त ऑक्सीजन से शुद्ध वायु सांस के रूप में लेते हैं और अपने जीवन की अंतिम यात्रा में भी हम वृक्ष का ही सहारा लेकर विदा होते हैं। इस कारण वृक्षों के हम ऋणी हैं। इस मौके पर वन विभाग के सेवानिवृत रेंज ऑफिसर अजय कुमार ने अपनी मां के द्वारा वृक्षों के महत्व के संदर्भ में कही गई बातों को बताया। कहा कि उनकी बातों से ही प्रभावित होकर उन्होंने वन विभाग में नौकरी कर लाखों की संख्या में वृक्षारोपण भी किया है ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए हम अच्छा पर्यावरण दे सकें। कोल्हान डिवीजन के जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह ने नए पौधे लगाने के साथ-साथ पेड़ों के संरक्षण को भी आवश्यक बताया। इस दौरान रश्मि साहू ने इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस के थीम प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के उपायों पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं के बीच संस्था के सदस्यों द्वारा सिंदूर का पौधा वितरण किया गया जिससे महिलाएं काफी भावुक हो उठी और हमारी सेना के द्वारा पाकिस्तान एवं आतंकवादियों को धूल चटाने के लिए उनका धन्यवाद भी व्यक्त किया। पौधा वितरण के क्रम में पपीता, अमरूद, अनार, अशोक आदि पौधे का वितरण भी किया गया। साथ ही, मैदान के चारों ओर पौधारोपण द्वारा किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक निरंजन मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम के आह्वान को दोहराया। इस मौके पर समाजसेवी सुबोध शरण, रश्मि साहू, ज्ञानवी देवी, बादल महतो, पंकज सिंह एवं क्षेत्र के कई नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के अध्यक्ष शरदेंदु शेखर, सचिव सुधीर सिंह, कोषाध्यक्ष सत्यवान महतो, सदस्य राजेंद्र शर्मा, एसएस बाग, विमल झा, धर्मेंद्र शर्मा, बीसी प्रामाणिक, एसएस शर्मा आदि


की भूमिका रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन