मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा को 125वां शहादत दिवस पर किया गया उनके संघर्षों को याद Birsa Munda's struggles were remembered on his 125th martyrdom day at Paryavaran Chetna Kendra, Bada Sikdi

लेखक: प्रकाशित:
पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा को 125वां शहादत दिवस पर किया गया उनके संघर्षों को याद Birsa Munda's struggles were remembered on his 125th martyrdom day at Paryavaran Chetna Kendra, Bada Sikdi
जल , जंगल ,जमीन व जीविका को बचाने के लिए धरती आबा बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी के खिलाफ किया था संघर्ष- सिद्धेश्वर सरदार
जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केंद्र  बड़ा सिकदी में सोमवार को बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पर्यावरण चेतना केंद में एक समारोह आयोजित की गई जहां केंद्र के निदेशक सिद्धेश्वर सरदार ने बिरसा मुंडा के संघर्ष को याद कर उन्हें नमन किया व पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष के बदौलत ही जल,जंगल,जमीन समेत जीविका बची हैं और छोटा नागपुर काश्तकार अधिनियम बना। उन्होंने कहा कि जमीन से आदिवासी बेदखल हो रहे है, जीविका को नष्ट किया जा रहा है। ऐसे में उनके बताए रास्ते में चलने की नई पीढ़ी को सलाह दी। इस समारोह में पर्यावरण चेतना केंद्र के निदेशक सिद्धेश्वर सरदार, सचिव विभीषण सरदार, जयपाल सिंह सरदार, जोबा टुडू, लक्ष्मी सिंह, मालती सरदार, अनिता सरदार, गौरी सरदार, सुरेश सरदार, आनन्द सरदार, धनंजय महतो, उदय टुडू, वनमाली महतो आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन