मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रेखा तिर्की को निःशुल्क करायेगा सिविल सेवा की तैयारी कराएगा पतंजलि रेसिडेंसियल काॅलेज राँची Patanjali Residential College Ranchi will prepare Rekha Tirkey for civil services free of cost

लेखक: प्रकाशित:
रेखा तिर्की को निःशुल्क करायेगा सिविल सेवा की तैयारी कराएगा पतंजलि रेसिडेंसियल काॅलेज राँची Patanjali Residential College Ranchi will prepare Rekha Tirkey for civil services free of cost



◆राँची जिले की काॅमर्स विभाग की सेकेण्ड टाॅपर है रेखा
रांची(Ranchi) :  राजधानी में लालपुर स्थित कोचिंग संस्थान पतंजलि आईएएस राँची ने जिला काॅमर्स विभाग की टाॅपर छात्रा रेखा तिर्की को चार वर्षों तक ग्रेजुएशन के साथ साथ सिविल सेवा की तैयारी निःशुल्क रूप से कराने का निर्णय लिया है। यह संस्था 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए चार वर्षीय सिविल सेवा कोर्स की तैयारी कराने का विशेषज्ञ संस्थान है। संस्थान में ही प्रत्येक बच्चों के रहने-खाने एवं कोचिंग देने की सुविधा मौजूद है। बताया गया है कि यह संस्थान एक विशेष रणनीति के तहत छात्रों के अपने कैम्पस में रह कर ग्रेजुएशन करने एवं सिविल सेवा के विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से यूपीएससी, जेपीएससी एवं बीपीएससी परीक्षाओं का मार्गदर्शन कराता है। संस्थान के निदेशक डाॅ. संजय कुमार तिवारी ने बताया कि इस संस्थान में प्रत्येक वर्ष स्काॅलरशिप टेस्ट के माध्यम से 140 बच्चों का चयन किया जाता है और उन्हें सिविल सेवा की सम्पूर्ण तैयारी नियमित रूप से करायी जाती है।
इसी क्रम में संस्थान ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए यह निर्णय किया कि गरीब एवं आदिवासी पृष्ठभूमि से आने वाली रेखा तिर्की, जिनकी इच्छा है कि वे भविष्य में आईएएस, आईपीएस बने, परन्तु पैसे के अभाव में वे तैयारी करने में सक्षम नहीं है तो इस प्रतिभाशाली छात्रा को संस्थान ने चार वर्ष तक के लिए आवास, भोजन, पुस्तकें एवं नोट्स, कोचिंग सबकुछ निःशुल्क प्रदान करेगी ताकि उसका सपना सच हो सके। इस अवसर पर राँची जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने संस्थान के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से राज्य के प्रतिभाशाली छात्रा-छात्राओं को काफी बल मिलेगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन