मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

लालू यादव के 78वें जन्मदिन की तैयारी पूरी, 11 जून को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में जुटेंगे लालू समर्थक- पुरेंद्र Preparations complete for Lalu Yadav's 78th birthday, Lalu supporters will gather at Adityapur Auto Cluster on June 11 - Purendra

लेखक: प्रकाशित:
लालू यादव के 78वें जन्मदिन की तैयारी पूरी, 11 जून को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में जुटेंगे लालू समर्थक- पुरेंद्र Preparations complete for Lalu Yadav's 78th birthday, Lalu supporters will gather at Adityapur Auto Cluster on June 11 - Purendra
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव व राजद प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राजद सुप्रीमो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय के मसीहा लालू प्रसाद यादव का 78वें जन्मदिन को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में 11 जून को प्रातः 11 बजे मनाए जाने की लेकर तैयारी को रविवार को अंतिम रूप दिया गया। यह जानकारी लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के उद्योग, श्रम नियोजन प्रशिक्षण, कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव को आमंत्रित किया गया है। बताया कि कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद यादव की जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों के कर कमलो द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को वर्ष भर जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पांच कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी के सुप्रसिद्ध युवा गायक राजेश रसिक यादव द्वारा लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर उनकी जीवनी पर आधारित दो गीतों की रिकॉर्डिंग पूरी कर ली गई है, साथ ही गीतों का वीडियो शूट करने का काम युद्धस्तर पर जारी है, जिसे कार्यक्रम के दिन आम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश द्वारा पूरे देश में जातीय जनगणना अति शीघ्र प्रारंभ कराने एवं आबादी के आधार पर सरकारी नौकरियों तथा निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आबादी के आधार पर एसटी/एससी/ ओबीसी को विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा, राज्यसभा में आरक्षण को लेकर भी आंदोलन शुरू किया जाएगा।संवाददाता सम्मेलन में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, एसएन यादव, सकला मार्डी, युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, राजेश्वर पंडित, युवा राजद नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, प्रमोद गुप्ता, मिथिलेश कुमार झा, अधिवक्ता संजय कुमार, अखिलेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, मनोज चौरसिया, संतोष कुमार यादव, अजय यादव, राजेश यादव, संतोष शर्मा, अवधेश कुमार सिंह, दिलीप मंडल उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन