मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एमजीएम अस्पताल के जर्जर भवन का छज्जा गिरने से महिला समेत दो मरीज मलबे में दबा, राहत कार्य जारी Two patients including a woman were trapped under the debris after the balcony of the dilapidated building of MGM Hospital collapsed, rescue work is underway

लेखक: प्रकाशित:

जमशेदपुर : शनिवार की दोपहर करीब 3.40 बजे जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग का कॉरिडोर अचानक गिर जाने से दो मरीज दब गए। दोनों को निकालने का कार्य चल रहा है। अभी तक एक महिला मरीज को निकाल लिया गया है जिसका इलाज इमरजेंसी विभाग में चल रहा है। मरीज की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि अस्पताल का भवन पुराना होने के कारण काफी जर्जर हो चुका था, जिस कारण यह घटना घटी। घटना की सूचना पर एमजीएम के अधीक्षक डॉ0 आरके मंधान, उपाधीक्षक डॉ0 नकुल प्रसाद चौधरी, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू समेत जिले के कई अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उंक्त वार्ड के अन्य मरीजों को दूसरे जगह शिफ्ट किया गया है। मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मलबा को हटाने के कार्य मे जुटी है। इस घटना के बाद अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन