मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रेल जीएम ने मानीकुई स्वर्णरेखा ओवर ब्रिज और कांड्रा स्टेशन का दौरा कर किया निरीक्षण Railway GM visited and inspected Manikui Swarnarekha Over Bridge and Kandra Station

लेखक: प्रकाशित:
रेल जीएम ने मानीकुई स्वर्णरेखा ओवर ब्रिज और कांड्रा स्टेशन का दौरा कर किया निरीक्षण Railway GM visited and inspected Manikui Swarnarekha Over Bridge and Kandra Station
गम्हरिया : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने गुरुवार को मानिकुई स्वर्णरेखा रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। विदित है कि लंबे समय से निर्माणाधीन इस ओवर ब्रिज पर गार्डर लगाने का कार्य पूरा हो गया है और यह अब पूरी तरह तैयार है। इस दौरान जीएम ने ब्रिज निर्माण कार्य के समापन की घोषणा करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। इसके उपरांत उन्होंने कांड्रा रेलवे स्टेशन का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया भी उनके साथ मौजूद रहे। जीएम मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। इस दौरान स्थानीय समाजसेवी प्रकाश कुमार राजू ने जीएम को कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों के ठहराव की समस्या से अवगत कराते हुए उन सभी ट्रेनों का ठहराव कांड्रा स्टेशन पर सुनिश्चित करने की मांग की।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन