मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला-खरसावां और गुमला जिला उपायुक्त ने सीएम से की शिष्टाचार भेंट, प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर सीएम हेमन्त सोरेन ने उन्हें दी बधाई Saraikela-Kharsawan and Gumla District Deputy Commissioners made a courtesy call on the CM, CM Hemant Soren congratulated them on being honored by the Prime Minister

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला-खरसावां और गुमला जिला उपायुक्त ने सीएम से की शिष्टाचार भेंट, प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर सीएम हेमन्त सोरेन ने उन्हें दी बधाई Saraikela-Kharsawan and Gumla District Deputy Commissioners made a courtesy call on the CM, CM Hemant Soren congratulated them on being honored by the Prime Minister
रांची(Ranchi) : सरायकेला -खरसावां जिला के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं गुमला जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला तथा उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा "प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन'' से सम्मानित किए जाने के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में समाज के अंतिम व्यक्ति तक  जनहित से जुड़ी योजनाओं को पहुंचाने में आप जैसे अधिकारियों की अहम भूमिका होती है। सरायकेला- खरसावां एवं गुमला जिले को मिले इस सम्मान से पूरा राज्य गौरान्वित हुआ है। कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में झारखंड विकास योजनाओं के बेहतर और सफल क्रियान्वयन में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। विदित हो कि 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के प्रभावशाली और नवोन्मेषी क्रियान्वयन के लिए सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड को पूरे देश में अव्वल स्थान प्राप्त करने के लिए उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला तथा गुमला जिले के उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी को नवाचार पहलों एवं लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया था।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन