मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय स्कूल रूआर 2025 कार्यशाला आयोजित Block level School Ruar 2025 workshop organized in Gamharia block auditorium

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय स्कूल रूआर 2025 कार्यशाला आयोजित Block level School Ruar 2025 workshop organized in Gamharia block auditorium
गम्हरिया : प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय रुआर 2025 कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया, बीईईओ सुब्रता महतो मुख्य रूप से मौजूद थे। इस मौके पर बैक टू स्कूल कैंपियन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि यह अभियान विद्यालयों में छात्र प्रतिशत, बच्चों का नामांकन व उपस्थिति को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस दौरान में नामांकित बच्चों का विद्यालय में स्वागत किया जाएगा। साथ ही, बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कर विद्यालय के वातावरण को खुशनुमा बनाया जाना है। बीईईओ सुब्रता महतो ने बताया कि चिन्हित अनामांकित बच्चों को उनके पोषक क्षेत्र के विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना है। इस अभियान के दौरान माहौल ऐसा बनाना है ताकि बच्चे सहज महसूस करें और उन्हें स्कूल में आनंद की अनुभूति हो। इस  कार्यशाला में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शमिल हुए।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन