मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मजदूर दिवस पर राजद की ओर से मजदूर सम्मेलन का आयोजन RJD organizes workers' conference on Labor Day

लेखक: प्रकाशित:
मजदूर दिवस पर राजद की ओर से मजदूर सम्मेलन का आयोजन RJD organizes workers' conference on Labor Day
गम्हरिया : मजदूर दिवस के अवसर पर राजद की ओर से गम्हरिया स्थित राजस्थान भवन में मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजद के प्रांतीय महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव तथा बतौर सम्मानित अतिथि कमलदेव प्रसाद सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रांतीय महासचिव राजकुमार यादव ने किया। इस मौके पर झारखंड के श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा एवं उसके समाधान के लिए राज्य के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव को श्रमिकों की समस्याएं, न्यूनतम मजदूरी, पीएफ, ईएसआई, सुरक्षा आदि सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। इस मौके पर अर्जुन यादव ने कहा कि श्रमिकों के दु:ख सुख में राजद खड़ा है। सभा में उपस्थित अनुसुचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सिया राम बैठा ने मजदूर दिवस की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दुनिया में खास कर एशिया में हुए मजदुरो का 22 जनवरी 1905 में क्षितिज निकोलस के अत्याचार के विरुद्ध किसान आंदोलन पर सैनिकों ने गोली चलाई थी, जिसमें लगभग दो लाख लोगों की मौत हुई थी। उसी की याद में पुरे दुनिया में एक म्ई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में पुष्पा सिंह, राजकुमारी सिंह, महिला सेल जिला अध्यक्ष शुशीता बारीक, इन्दर सिंह, हेमंत वर्मा, श्याम सुंदर मालाकार, रामेश्वर सिंह यादव, आशुतोष राणा, रामानंद महतो, शोविन्दा तिवारी,  विजय वर्मा, रीता सरदार, राज किशोर गोप, शेफाली महतो, कुंती देवी, गंधारी देवी, चम्पा स्वर्णकार, विनोद प्रसाद, सदानन्द पाल, बलराज पांडेय, रीना महतो, महेंद्र यादव, राजा झा, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह, तारकेश्वर यादव, शक्तिपदो मोदक, लक्ष्मी केराई, अंजु सोरेन, पार्वती मार्डी, सावित्री टुडु, राजीव यादव, भादो मुर्मू, शंकर मांझी जिला प्रवक्ता मुकेश झा आदि उपस्थित थे। अंत मे  धन्यवाद ज्ञापन सकला मार्डी ने किया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन