मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भक्तिपूर्ण माहौल में मनाया गया श्री श्री शनिदेव मंदिर का 18वां स्थापना दिवस, कई कार्यक्रम आयोजित The 18th foundation day of Shri Shri Shanidev Temple was celebrated in a devotional atmosphere, many programs were organized

लेखक: प्रकाशित:
भक्तिपूर्ण माहौल में मनाया गया श्री श्री शनिदेव मंदिर का 18वां स्थापना दिवस, कई कार्यक्रम आयोजित The 18th foundation day of Shri Shri Shanidev Temple was celebrated in a devotional atmosphere, many programs were organized
गम्हरिया : टाटा-कांड्रा मार्ग पर गम्हरिया डीवीसी मोड़ के समीप स्थित श्री श्री शनिदेव मन्दिर का 18वां स्थापना दिवस समारोह भक्तिपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम वार्षिक ध्वजारोहण के पश्चात गाजे बाजे व पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ शनिदेव महाराज की पूजा अर्चना की गई जिसमें काफी संख्या में भक्त श्रद्धालु शामिल हुए। तत्पश्चात, विशाल भंडारा का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया गया। इस मौके पर शाम में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमे जमशेदपुर के कई प्रसिद्ध भजन कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुति कर श्रोताओं को भक्तिरस में सरोबार किया। इससे पूर्व इस कार्यक्रम का उदघाटन बतौर  मुख्य अतिथि उपस्थित भाजपा नेता चंचल गोस्वामी ने किया। इस मौके पर समिति के संरक्षक डॉ0 जेए दास, आजसू नेता सत्यनारायण महतो, सीआरपीएफ आर्चरी कोच बम दुबे, अंतरराष्ट्रीय आर्चरी कोच प्रकाश राम, समाजसेवी अमितेश सिंह, विकास सिंह, सचिन महतो, देवेश महापात्रो, ज्ञान देवगम आदि भी उपस्थित थे। इसके आयोजन में समिति के अध्यक्ष राजू चौधरी, संस्थापक सह सचिव महेंद्र बांसवाला, कोषाध्यक्ष मुन्ना तिवारी, शुभम कुमार वर्मा, गौरव राज तिवारी, जगन्नाथ महतो, बुबई दास, सुरेन्द्र चौधरी, संजय वर्मा, मनीष सिंह समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन