मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बड़ा गम्हरिया में तीन दिवसीय भोक्ता पूजन शुरू, सैकड़ों भोक्ता हुए शामिल Three-day Bhokta Puja started in Bada Gamhariya, hundreds of Bhokta participated

लेखक: प्रकाशित:
बड़ा गम्हरिया में तीन दिवसीय भोक्ता पूजन शुरू, सैकड़ों भोक्ता हुए शामिल Three-day Bhokta Puja started in Bada Gamhariya, hundreds of Bhokta participated
गम्हरिया : शिव भक्त समिति की ओर से बड़ा गम्हरिया में तीन दिवसीय भोक्ता पूजनोत्सव का बुधवार को शुभारंभ हुआ। इस पूजनोत्सव के दौरान प्रथम दिन 100 से अधिक भोक्ताओं (श्रद्धालु) ने व्रत रखते हुए स्थानीय शिव बांध में स्नान कर विधिवत पूजा अर्चना व संकल्प लेकर करीब एक किलोमीटर दंडवत (दंडी) प्रणाम करते हुए बड़ा गम्हरिया के बांकापाड़ा स्थित शिव मंदिर पहुंचे। इस दौरान रास्ते भर सैकड़ों लोगों ने सड़क की सफाई कर पानी छिड़काव कर भोक्ताओं की सेवा किया। मन्दिर पहुंचकर भोक्ताओं ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना किया। इस मौके पर समिति द्वारा रात्रि में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। बताया गया है कि इस पूजनोत्सव के दौरान तीन दिनों तक मन्दिर में विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। इसके आयोजन में मुख्य पुजारी गणेश मुखर्जी, सोमनाथ मुखर्जी, कमेटी के अध्यक्ष भृगुराम पाल, सचिव माथुर दास, कोषाध्यक्ष प्रेमचन्द दास, तपन चौधरी, बादल दास, मनोरंजन बेज, किशोर बेज, मोहित दास, गणेश मुखर्जी आदि का योगदान रहा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन