मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया के सीबीएसई 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी Girls outshine boys in CBSE 12th class of Vidya Jyoti School Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया के सीबीएसई 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी Girls outshine boys in CBSE 12th class of Vidya Jyoti School Gamharia
गम्हरिया : सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं की परीक्षा में विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी। 12वीं पीसीएम की परीक्षा में 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सचिन कुमार विद्यालय टॉपर रहा जबकि 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेया महापात्रा द्वितीय और 83 प्रतिशत लाकर प्रिया महतो तृतीय टॉपर रही। बारहवीं पीसीबी में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आंशिका शर्मा विद्यालय टॉपर रही जबकि 84 प्रतिशत अंक लाकर मुनमुन कुमारी द्वितीय व 82.60 प्रतिशत अंक लाकर खुशी झा तृतीय टॉपर रही। इसी प्रकार, 12वीं कॉमर्स में 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वैभव अग्रवाल विद्यालय का टॉपर बना जबकि 75.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आयुष कुमार द्वितीय व 74.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आदित्य राज सिंह तृतीय कॉमर्स टॉपर बना। विद्यालय के प्राचार्य सुनील झा समेत प्रबंधन की ओर से सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन