मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं में श्री राम डिवाइन एकेडमी गम्हरिया के शत प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण, सोनम कुमारी रही विद्यालय टॉपर 100% students of Shree Ram Divine Academy Gamharia pass in CBSE 10th, Sonam Kumari is school topper

लेखक: प्रकाशित:
सीबीएसई 10वीं में श्री राम डिवाइन एकेडमी गम्हरिया के शत प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण, सोनम कुमारी रही विद्यालय टॉपर 100% students of Shree Ram Divine Academy Gamharia pass in CBSE 10th, Sonam Kumari is school topper
गम्हरिया : श्रीराम डिवाइन एकेडमी गम्हरिया के बच्चों ने इस वर्ष भी सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल किया है। इस वर्ष दसवीं परीक्षा में शामिल विद्यालय के सभी 114 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। विद्यालय टॉपर बनी सलोनी कुमारी ने 84 प्रतिशत अंक हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर रहे आकाश कुमार को 83 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए जबकि तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे प्राची सिंह, हंसिका महापात्र और मधुमिता कुमारी रही। इन सभी को 81 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ हैं। टॉप 10 छात्रों ने भविष्य में कड़ी मेहनत का संकल्प लिया है। किसी ने डॉक्टर, कोई इंजीनियर, तो किसी ने आईएएस अधिकारी बनने का सपना संजोया है। विद्यालय के निदेशक श्रीराम यादव ने सभी छात्रों की सफलता पर संतोष जताया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि परिणाम अपेक्षा के अनुसार नहीं रहा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी वर्ष छात्र और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके विद्यालय में मध्यवर्गीय और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं और उन्हें कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दिया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन