मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टीजीएस एवं टाटा स्टील स्पोर्ट्स की ओर से 16 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ TGS and Tata Steel Sports inaugurated the 16-day summer camp

लेखक: प्रकाशित:
टीजीएस एवं टाटा स्टील स्पोर्ट्स की ओर से 16 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ TGS and Tata Steel Sports inaugurated the 16-day summer camp

गम्हरिया : टाटा-आदित्यपुर काम्प्लेक्स, गम्हरिया स्थित विद्या ज्योति स्पोर्ट्स ग्राउंड में टाटा स्टील ग्रोथ शॉप एवं टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के तत्वावधान में बच्चों के लिए 16 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने किया। इस मौके पर सम्मानित अतिथि के रूप में टीजीएस हेड (मैन्युफैक्चरिंग) पंचम प्रेमलाल टांक, यूनियन महामंत्री शिवलखन सिंह, विद्या ज्योति स्कूल के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार झा, टीजीएस एडमिन एंड इंजीनियरिंग के सिनियर मैनेजर संजय सिंह, मैनेजर स्पोर्ट्स संजय कुमार मिश्रा, कृपाल सिंह, नागेश्वर राव आदि उपस्थित थे। कैम्प का आयोजन मुख्य मानव संसाधन प्रबंधक (इंजीनियरिंग एंड  प्रोजेक्ट) राशिद जाफरी एवं विभूति दंड अडेसरा के मार्गदर्शन में हो रहा है । इस कैम्प के सफल आयोजन में टीजीएस एडमिन टीम के उदय शंकर पाठक, संजय कुमार, विकास वर्मा, रूस्तम कुमार बेज, प्रवीर मायति आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर टिस्को मजदूर यूनियन के कमेटी मेंबर दिलीप कुमार महतो, प्रभुनाथ कर्ण, दिनेश उपाध्याय, ओम प्रकाश पाठक भी उपस्थित थे। समर कैंप में विभिन्न स्पोर्ट्स गतिविधियों को संचालित करने में मुख्य रूप से समर कैंप के स्पोर्ट्स कार्डिनेटर निर्मल कुमार पाण्डेय एवं डॉ0 ओम प्रकाश पांडे का प्रमुख योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन