मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के कुलुपटांगा में लिव इन रिलेशन में रहे जोड़े पर टांगी से हमला, युवक की मौत, महिला गम्भीर रूप से घायल A live-in couple was attacked with a tangi in Kuluptanga of the RIT police station area of ​​the district, the young man died, the woman was seriously injured

लेखक: प्रकाशित:
जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के कुलुपटांगा में लिव इन रिलेशन में रहे जोड़े पर टांगी से हमला, युवक की मौत, महिला गम्भीर रूप से घायल A live-in couple was attacked with a tangi in Kuluptanga of the RIT police station area of ​​the district, the young man died, the woman was seriously injured



सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलुपटांगा बस्ती में बीते बुधवार की देर रात लिव-इन रिलेशन में रह रहे एक जोड़े पर महिला के पति ने टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में भोला बिरुआ उर्फ रितेश बिरुआ (35) की मौत हो गई, जबकि महिला सीता मार्डी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यह घटना राधा स्वामी सत्संग गेट के समीप हुई जहां भोला और सीता एक वर्ष से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। बताया जाता है कि महिला सीता की शादी राजेन्द्र मार्डी से हुई थी और उनके चार भी बच्चे हैं। महिला एक साल से अपने पति से अलग रह रही थी और भोला के साथ रहने लगी थी। यह बात राजेन्द्र को नागवार गुजर रही थी। उसने कई बार इसका विरोध भी किया, लेकिन भोला मारपीट कर उसे भगा देता था। बीते बुधवार की रात राजेन्द्र ने दोनों की हत्या की नीयत से घर में घुसकर सोए अवस्था में टांगी से हमला कर दिया। उसके बाद मौके से फरार हो गया। गम्भीर रूप से घायल दोनों को  इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां भोला को जांचोपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सीता की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। बताया कि आरोपी राजेन्द्र मार्डी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन