मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ अलंकार समारोह, सम्मानित किए गए विद्यार्थी The Student Council's decoration ceremony was held in Xavier School, students were honored

लेखक: प्रकाशित:
जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ अलंकार समारोह, सम्मानित किए गए विद्यार्थी The Student Council's decoration ceremony was held in Xavier School, students were honored
गम्हरिया : जेवियर स्कूल गम्हरिया में विद्यार्थी परिषद का चयन चुनाव के माध्यम से आयोजित किया गया। इसमें अध्यक्ष  के रूप में आयुष कुमार और उपाध्यक्ष के रूप में  दिव्यांशी मिश्रा का चयन किया गया। वही सचिव के पद पर सत्यम गोराई और सह-सचिव के रूप में कुमारी लक्की ने बाजी मारी। नव-निर्वाचित सदस्यों को निवर्तमान विद्यार्थी परिषद के सदस्य पिया दास और तमन्ना मंडल ने कार्यभार और दायित्व सौंपा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबस्टियन एस.जे मौजूद थे। इस मौके पर विद्यालय के चारों हाउस के कप्तान और उपकप्तान का चयन भी किया गया, जिसमें जगुआर हाउस के कप्तान सम्राट दास और जसप्रीत कौर, उप-कप्तान अक्षित राज और अन्वेषा आर्या, पैंथर हाउस के कप्तान विभूति प्रधान व दिव्यांशी सिन्हा, उप-कप्तान अंशुमन व अवंतिका कश्यप, चीता हाउस के कप्तान जीत डॉन व निधि महतो, उप-कप्तान नीरज महतो व सुहाना मंडल तथा लेपर्ड हाउस के कप्तान एलेक्स व यशश्वी और उप-कप्तान दक्ष व निरुपमा महतो का चयन किया गया। प्रधानाचार्य ने परिषद के सभी सदस्यों को शपथ दिलाते हुए छात्रों से कहा कि आप इस संस्था के दर्पण हैं। जैसा आप करेंगे, वैसा ही प्रभाव विद्यालय के सभी बच्चों पर होगा। उन्होंने नकारात्मक बातों से सकारात्मक बातों की तरफ ध्यान आकर्षित कराया। साथ ही, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्हें विद्यालय के बैच से अलंकृत कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रशासक ब्रदर अमलराज, उप-प्रधानाचार्य सिस्टर निवेदिता, सिस्टर सविता, उज्ज्वल मुखर्जी, प्रभात मिश्रा, गौतम गोराई, आनंदिता महतो, विकास सिंह समेत विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन