मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बिल्डर द्वारा पानी बहाए जाने से धिराजगंज सड़क तालाब में तब्दील Dhirajganj road turned into a pond due to water being released by the builder

लेखक: प्रकाशित:
बिल्डर द्वारा पानी बहाए जाने से धिराजगंज सड़क तालाब में तब्दील Dhirajganj road turned into a pond due to water being released by the builder
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत गम्हरिया के वार्ड दो और वार्ड तीन को जोड़ने वाले रास्ते पर वहां स्थित बिल्डरों द्वारा पानी छोड़े जाने से रास्ता तालाब में तब्दील हो गया है। इससे आसपास के बस्तियों में रहने वाले लोगों में रोष व्याप्त है। जमशेदपुर डेयरी के सामने से होकर सतवाहिनी, धिराजगंज जाने वाले इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों लोग औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में कार्य करने जाते हैं। इसके अलावा आसपास के बस्ती के लोग उसी रास्ते से प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। किंतु, जलजमाव के कारण उन्हें आवाजाही करने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उस रास्ते के किनारे विनायक गार्डन कॉम्प्लेक्स समेत कई बिल्डरों द्वारा आवासीय अपार्टमेंट बनाया गया है। किंतु, जल निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने से उस फ्लैट्स का पानी सड़क पर ही छोड़ दिया जाता है। इस कारण उस मार्ग से पैदल चलना भी मुश्किल है। बस्ती वासियों ने नगर निगम प्रशासक और उपायुक्त से समुचित कारवाई की मांग किया है


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन