मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टेलर की ठोकर से गम्हरिया सीडीपीओ दुर्गेश नन्दिनी समेत तीन घायल Gamhariya CDPO Durgesh Nandini and three others injured after being hit by a trailer

लेखक: प्रकाशित:
टेलर की ठोकर से गम्हरिया सीडीपीओ दुर्गेश नन्दिनी समेत तीन घायल Gamhariya CDPO Durgesh Nandini and three others injured after being hit by a trailer
गम्हरिया : टाटा-कांड्रा मार्ग पर इंडो डेनिस टूल्स रूम के समीप एक टेलर संख्या की चपेट में आने से गम्हरिया सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी समेत तीन व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। बुधवार को देर शाम हुई इस घटना के बावत दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस और आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया गया। किन्तु, उनके पहुंचने में देर होने के कारण लोगों द्वारा सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी, चालक हेमंत साहू एवं कर्मचारी दिनेश राम को इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट जाने के कारण सड़क जाम की स्थिति बन आई थी। इस दौरान उधर से गुजर रहे गम्हरिया के अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया ने स्थिति को संभाला एवं सड़क जाम को हटवाया। साथ ही, चिकित्सकों से मिलकर सीडीपीओ, चालक एवं कर्मचारी का हाल-चाल जाना। प्राप्त  जानकारी के अनुसार सीडीपीओ अपने कार्यालय से कार से घर जा रही थी। इसी दौरान टुल रूम के समीप पीछे से टेलर द्वारा ठोकर  मार दी गई जिससे वे सभी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन