मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से लोगो मे खुशी, तिरंगे के साथ निकाला जुलूस People are happy with the campaign being carried out by the Indian Army against terrorists, took out a procession with the tricolour

लेखक: प्रकाशित:

गम्हरिया : पहलगांव में किए गए आतंकी हमला का बदला लेने के लिए भारतीय सेनाओं द्वारा बीती रात किए गए एयरस्ट्राइक और आतंकियों के बंकर नष्ट किए जाने से लोगों में खुशी व्याप्त है। भारतीय सेनाओं के इस ऐतिहासिक कदम से हर्षित लोगों द्वारा गम्हरिया में तिरंगे के साथ जुलूस निकाली गई। इस दौरान भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। जुलूस का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह ने भारतीय सेनाओं द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन करते हुए कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को समाप्त करने के उद्देश्य से उठाया गया गया यह कदम सराहनीय है और सभी भारतीय उन सेनाओं के साथ है। इस दौरान कमलदेव राय, संतोष तिवारी, अमरेश ईश्वर, राजकुमार यादव, कार्तिक साह, श्याम सुंदर साह, रजनी तिवारी, मोतीलाल पंडित, सुधीर प्रसाद, बिंदेश्वरी झा समेत कई लोग मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन