मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

श्रीराम डिवाइन अकादमी गम्हरिया में विश्व स्वास्थ्य संगठन दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित Many programs were organized on World Health Organization Day at Shriram Divine Academy Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
श्रीराम डिवाइन अकादमी गम्हरिया में विश्व स्वास्थ्य संगठन दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित Many programs were organized on World Health Organization Day at Shriram Divine Academy Gamharia
गम्हरिया : श्रीराम डिवाइन अकादमी गम्हरिया में विश्व स्वास्थ्य संगठन दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। विद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने डिबेट, चित्रकला, ड्रॉइंग, भाषण, एकाकी, झांकी आदि के माध्यम से स्वस्थ रहने के मूलमंत्र को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के निदेशक श्रीराम यादव, प्राचार्य वंदना सिंह राय, स्वास्थ्य विशेषज्ञ श्रीकांत पांडा और उप प्राचार्य हेमंत कुमार करण ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर निदेशक श्रीराम यादव ने अपने संबोधनमें अच्छे स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाते हुए स्वस्थ रहने के मूलमंत्र पर प्रकाश डाला। स्वास्थ्य विशेषज्ञ पांडा ने स्वस्थ रहने के मूलमंत्र की जानकारी बच्चों को दी l इस मौके पर विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षिकाएं व काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन