मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जेवियर स्कूल,गम्हरिया में सात दिवसीय समर कैंप का समापन Seven-day summer camp concludes at Xavier School, Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
जेवियर स्कूल,गम्हरिया में सात दिवसीय समर कैंप का समापन Seven-day summer camp concludes at Xavier School, Gamharia
गम्हरिया : जेवियर स्कूल गम्हरिया में विद्यालय के बच्चों के लिए ग्रीष्मावकाश के दौरान आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का रविवार को समापन हुआ। इस समर कैम्प में कक्षा तीन से समापन 12वीं तक के 230 बच्चों ने भाग लिया था। इस दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। समर कैंप में बच्चों ने मस्ती की पाठशाला के रूप में लिया। इस दौरान विशेष रूप से योग और जुंबा के सत्र का आयोजन किया गया जिससे बच्चों में बौद्धिक, शारीरिक और मानसिक शक्ति का विकास हुआ। समापन के मौके पर विद्यालय के प्रशासक ब्रदर अमलराज उपस्थित थे। कैम्प के दौरान मौजूद विद्यालय के खेल प्रशिक्षक विकास सिंह, सुजीत रजक, सुनीता मांझी, तूलिका धारा कोले आदि ने बच्चों को विशेष रूप से प्रशिक्षण देकर आनेवाले खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन